कोकिला कंठ,भारत-रत्न लता मंगेशकर जी की पुण्यतिथि एवं लोकप्रिय देशभक्ति गीतों के रचयिता दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित कवि प्रदीप जी को उनकी जयंती पर सादर स्मरण करते हुए महाविद्यालय श्रद्धा सुमन अर्पित करता है।
आज महाविद्यालय में इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर और कवि प्रदीप के गीतों को याद करते हुए गायन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर रीनू जैन, प्राचार्य डॉ.रितेश वर्मा, आईक्यूएसी के समन्वयक श्री बिनय अंबस्ट सभी विभागों के विभागप्रमुख, सहायक प्राध्यापक और कार्यालय सहायक उपस्थित थे।
जिसमें प्राचार्य डॉ.रितेश वर्मा, श्री बिनय अंबस्ट, सुश्री एल्सी तिग्गा, श्रीमती सत्या विश्वकर्मा, श्रीमती जया सिरदार, सुश्री करिश्मा यादव, सुश्री देबोश्री भट्टाचार्य, सुश्री रेणु सिंह, सुश्री सिमरन ठाकुर, श्री घनश्याम मैत्री और संदीप डे ने अपनी गायकी से इन दोनो महान हस्तियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री विनितेश गुप्त ने किया।
इस कार्यक्रम की कुछ प्रमुख झलकियां इस प्रकार रही –














