छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सत्र 2026-27 हेतु जारी प्रवेश मार्गदर्शिका सिद्धांत एवं संबंधित अधिसूचना का अवलोकन करें। मुख्य वार्षिक परीक्षा, मार्च–अप्रैल 2026 के अंतर्गत समस्त स्नातक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षा परिणाम अभी जारी नहीं हुई है। अतः विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में एवं विश्वविद्यालय से संबद्ध समस्त महाविद्यालयों में संचालित स्नातकोत्तर एवं पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु विश्वविद्यालय के पोर्टल में ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन करने की पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि दिनांक 30.06.2026 में वृद्धि करते हुए संशोधित अंतिम तिथि दिनांक 15.07.2026 निर्धारित किया जाता है।
