Earth Day

“पृथ्वी दिवस 2025 | छोटे कदम, बड़ा बदलाव ♻️🌳

आज महाविद्यालय में साइंस क्लब एवं इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में श्री घनश्याम मैत्री, विभागाध्यक्ष – वनस्पति शास्त्र ने उपस्थित छात्रों को संबोधित किया।

अपने वक्तव्य में उन्होंने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस हर वर्ष 22 अप्रैल को पूरे विश्व में मनाया जाता है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता लाई जा सके। उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार से मानवीय गतिविधियों के कारण ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन बढ़ रहा है, जिससे ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न उपाय बताए, जैसे – पेड़ लगाना, प्लास्टिक का कम उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, जल संरक्षण करना तथा जैव विविधता को बचाना।

अपने उद्बोधन के अंत में श्री मैत्री ने सभी छात्रों से आग्रह किया कि वे कम से कम 10 पेड़ लगाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने यह भी कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण की रक्षा के लिए एक छोटा कदम उठाए, तो हम एक बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन ने अपने संदेश में कहा –”पृथ्वी हमारी मां के समान है। हर विद्यार्थी एक ‘ग्रीन एंबेसडर’ बने और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाए।”

प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने भी संदेश देते हुए कहा कि –”ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण जैसी समस्याएं तभी नियंत्रित होंगी जब हम सब मिलकर पेड़ लगाएं, ऊर्जा बचाएं और प्रकृति से संतुलन बनाए रखें।”