होली मिलन समारोह 2025: रंगों और सौहार्द्र का उत्सव ![]()
![]()
के आर टेक्निकल कॉलेज, अंबिकापुर में आज होली मिलन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री कांत दुबे, उपाध्यक्ष श्री राहुल जैन एवं महाविद्यालय की निदेशक डॉ. रीनू जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में सभी संकायाध्यक्ष, विभाग प्रमुख, सहायक प्राध्यापक एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे। इस आयोजन ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों के मध्य सौहार्द्र, एकता और उत्सवधर्मिता को सुदृढ़ किया।










