Republic Day 2026

🇮🇳 गौरव, गरिमा और गर्व का दिन — के. आर. टेक्निकल कॉलेज में 77वाँ गणतंत्र दिवस 🇮🇳✨

के. आर. टेक्निकल कॉलेज, संजय नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया। महाविद्यालय परिसर तिरंगे रंगों से सुसज्जित रहा। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर, तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रगान के साथ हुई—जिससे पूरा परिसर भारत माता की जय के उद्घोष से गूंज उठा। महाविद्यालय परिवार ने भारतीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान एवं उसके उपरांत वंदे मातरम् का गायन किया।

🎤 प्रेरणादायक उद्बोधन

महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन ने वंदे मातरम् के भावार्थ और राष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मनिर्भरता, तकनीकी विकास, नए विचार, बुद्धिमत्ता, संतुलन, तथा वैश्वीकरण जैसे समसामयिक विषयों पर विचार रखे।

इसके पश्चात प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने संविधान की मर्यादा में रहकर कार्य करने, जागरूकता को सबसे बड़ा बचाव बताते हुए कहा कि शिक्षकों के शब्द विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करते हैं। उन्होंने सीमाओं में रहकर कार्य करते हुए विकसित भारत के निर्माण में योगदान का आह्वान किया।

🗣️ विद्यार्थियों के सशक्त विचार

आस्था (एम.एससी. जूलॉजी) ने संविधान के मूल मूल्य—स्वतंत्रता, समानता और न्याय—पर विचार रखते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के पालन पर बल दिया।

नैन्सी सिंह (एम.एससी. केमिस्ट्री) ने डॉ. अंबेडकर के विचारों के माध्यम से समता, न्याय और अस्मिता तथा विविधता में एकता के महत्व को रेखांकित किया।

विक्रांत पटेल (एम.एससी. बॉटनी) ने गणतंत्र दिवस को जिम्मेदारी बताते हुए शहीदों के बलिदान, संविधान के महत्व और युवाओं की भूमिका—अनुशासन, ईमानदारी, शिक्षा, नवाचार व सकारात्मक सोच—पर जोर दिया।

🎶 काव्य एवं राष्ट्रगीत

हिंदी विभागाध्यक्ष श्री विनोद चौधरी ने “संविधान का सत्कार करें” शीर्षक से अपनी मौलिक कविता प्रस्तुत की, जिसने राष्ट्रीय चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति दी। तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगीत का भावपूर्ण गायन हुआ।

📸🇮🇳 सेल्फी के साथ सुरों का संगम 🎶✨

कार्यक्रम के अंत में सभी ने वंदे मातरम् की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करते हुए vandemataram150.in वेबसाइट पर जाकर “Click Selfie with Lyrics” में सहभागिता की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने

🎤 Sing Along Feature के माध्यम से और

🎼 Choir के साथ “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान व एकता का संदेश दिया। यह सहभागिता राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और डिजिटल सहभागिता का सुंदर संगम रही।

🎙️ मंच संचालन

कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन वनस्पति विभाग की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती रेनू सिंह द्वारा किया गया।

✨ यह आयोजन संविधान के प्रति सम्मान, कर्तव्यबोध और राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रतीक रहा।