नवरात्रि महोत्सव 2025 — रंग, राग और डांडिया की धूम ![]()
![]()
महाविद्यालय परिसर में आज नवरात्रि पर्व आस्था, ऊर्जा और उत्साह के रंगों से सराबोर हो उठा। माँ दुर्गा के चरणों में माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया।![]()
![]()
निर्णायक मंडल द्वारा रोमांचक नृत्य प्रस्तुतियों का मूल्यांकन कर विजेताओं की घोषणा की गई —
प्रथम स्थान : एस-2 समूह
द्वितीय स्थान : एस-4 समूह
तृतीय स्थान : एस-1 समूह
चतुर्थ स्थान : एस-3 समूह
मुख्य अतिथि डॉ. उत्तम सिंह (संजीवनी चिकित्सालय, अंबिकापुर), निदेशक डॉ. रीनू जैन एवं प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया। प्राचार्य डॉ. रितेश वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित कर सभी को नवरात्रि के संदेश — शक्ति, साधना और संयम — को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. उत्तम सिंह ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) का सकारात्मक उपयोग करने की बात कही।
अंत में सभी ने मिलकर सामूहिक डांडिया कर माहौल को उल्लासमय और यादगार बना दिया।
मंच संचालन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक श्री विनितेश गुप्ता ने किया।















